Home Punjab>Amritsar जालंधर: निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, कई घायल

जालंधर: निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, कई घायल

0

जालंधर (ENS): जालंधर-कपूरथला मार्ग पर पड़ते गांव गाजीपुर में निर्माण कार्य के चलते जम्मू-कटड़ा हाईवे पर पुल की शटरिंग खिसकने से आधा दर्जन के करीब मजदुरो के घायल होने का समाचार मिला है। जिनमे 6 घायल और 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।.

बताया जा रहा है कि निर्माणधिन पुल पर  लोहे की पाइपों से शटरिंग की गई थी। जिस पर मजदुरो द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान शटरिंग के खिसकने के कारण मैटीरियल सहित मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाका वासियों ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। 

इलाका वासियो ने कहा कि 6 घायल मजदूरों को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।  लेकिन मलबे के नीचे भी मजदूर दबे हो सकते हैं। देर रात तक जे.सी.बी. द्वारा गिरे हुए मलबे को हटाया जा रहा था। ताकि यदि कोई नीचे दबा हो तो उसे बाहर निकाला जा सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here