Home Punjab>Rupnagar पंजाब : चोरों ने ATM में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने ATM में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

बटाला : चोरों द्वारा एटीएम में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बटाला के पास गांव जैतोसरजे में लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एटीएम तोड़ दिया। लेकिन चोर वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम रही। जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि गांव में एक एटीएम था। जिसे 2-3 लोगों ने तोड़ने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि चोर चारपहिया वाहन पर आए थे। चोरों ने एटीएम तोड़ा है, लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। चोरों की यह कोशिश नाकाम रही और वे पैसे चुराए बिना ही निकल गए।  फिलहाल पुलिस ने मौके से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here