Home Breaking News मशहूर कैफे में हुआ धमाका, कई घायल

मशहूर कैफे में हुआ धमाका, कई घायल

0

बंगलूरूः राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में एक विस्फोट होने का मामला सामने है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा हैकि व्हाइटफील्ड में लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। घायलों में 3 कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here