ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने दैनिक चालान गतिविधि में वीरवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 162 चालान किए। इनमें से 153 चालान उन लोगों के किए हैं जो ट्रैफिक नियमों को तोड़कर वाहन चलाते हुए पाए गए। उनमें से कई लोगों ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस को 24700 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। सात लोग ऐसे भी पकड़े गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान कर रहे थे। उनसे पुलिस ने 700 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा रेत बजरी के अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं।