ऊना/सुशील पंडित : कुरियाला मोड़ पर वीरवार को सड़क हादसे में दो महिलाें घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनोह गांव के रहने वाले तारा सिंह पुत्र राजा राम ने सदर थाने में दी शिकायत में कहा है कि वीरवार को जब वह कुरियाला मोड़ पर खड़ा था तब एक कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से उसके ऊपर सवार दो महिलाओं चोटिल हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक पर कार्रवाई की है। पुलिस ने लुधियाना वासी गगनदीप पुत्र कमल किशोर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अधीन मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।