Home Himachal दमन-दीव के व्यक्ति ने ऊना निवासी को ठगा

दमन-दीव के व्यक्ति ने ऊना निवासी को ठगा

0
ऊना/सुशील पंडित : अरब सागर में बसे दमन और दीव प्रदेश के एक व्यक्ति ने ऊना के भटोली निवासी को 98 हजार रूपए का चूना लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भटोली के मोरवड़ गांव के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र राम स्वरूप ने मैहतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ दमन दीव के दभेल गांव में रहने वाले दीपक कुमार ने धोखाधड़ी की है। उसका दावा है कि दीपक ने उससे धोखे से 98025 रूपए ठग लिए हैं। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here