Home Himachal अरनियाला में सट्टेबाज पकड़ा

अरनियाला में सट्टेबाज पकड़ा

0
ऊना/सुशील पंडित : अरनियाला गांव में शनिवार को पुलिस की कार्रवाई में एक दड़ा सट्टा कारोबारी पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने की एक टीम को सूचना मिली थी कि पुल वाला बाजार का रहने वाला अजूवर्धन पुत्र ओम प्रकाश दड़ा सट्टा पर्ची का काम करता है। पुलिस ने जब उसकी शक के आधार पर अरनियाला में तालाशी ली तो उससे दड़ा सट्टा पर्चियां और 1510 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here