ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने शनिवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 44 वाहनों के चालान काटे। कई वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को उनसे जुर्माने के रूप में 12500 रूपए वसूल हुए हैं। पुलिस ने साथ ही अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों के भी चालान किए हैं।