Home Punjab>Ludhiana पंजाबः हमलावारों ने व्यक्ति के सिर पर चढ़ाई गाड़ी, मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः हमलावारों ने व्यक्ति के सिर पर चढ़ाई गाड़ी, मौ+त, देखें वीडियो

0

लुधियानाः ललतो कलां से गांव खेड़ी रोड मुख्य सड़क के पास हमलावारों ने व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी। पीड़ित परिवार के अनुसार उसके पिता हरी राम आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर लौट रहे थे कि इस दौरान बौलेरो में सवार आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में गाड़ी बुजुर्ग व्यक्ति से सिर से गुजर गई, जिसे घायल अवस्था में पीजीआई में दाखिल करवाया गया। आज उपचार दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।  वहीं थाना सदर की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बीरपाल सिंह निवासी हमायूपुरा ने बताया कि 1 मार्च को शाम 7.30 बजे दूध लेकर घर वापिस जा रहा था। इस दौरान आरोपी कुलविंदर सिंह ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

बीरपाल मुताबिक उसने घर आकर अपने पिता हरी राम बात बताई। 9.10 शाम को उसके पिता हरी सिंह उसके साथ थाना में शिकायत देकर वापस घर आ रहे थे। उस समय आरोपी अपनी बलैरो गाड़ी पर सवार होकर साथियों सहित आया। उसने जान से मारने की नीयत के साथ उसके बाइक को फेट मारी। आरोपी ने फिर गाड़ी बैक करके उसके पिता हरी राम के सिर पर चढ़ा दी। बदमाश मारपीट कर साथियों सहित फरार हो गया। बीरपाल मुताबिक उसने तुरंत लोगों की मदद से पीजीआई दाखिल करवाया। जहां उपचार दौरान उसके पिता की मौत हो गई। थाना सदर के एएसआई कुलवीर सिंह मुताबिक आरोपी कुलविंदर सिंह और सबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरमीत सिंह और डा. सिंकदर की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here