Home Himachal>Baddi पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

0

अमृतसरः केंद्रीय जेल के अंदर कैदियों की ओर से झगड़े में एक कैदी को गंभीर घायल कर दिया गया है। पीड़ित के मुताबिक बठिंडा जेल में कैदी ने वीडियो कॉल करके उस पर हमला करवाया है। वहीं पीड़ित के घरवालों का कहना है कि आरोपी उन्हें नशा बेचने के लिए कहता था जिसको वजह से रंजिश थी। अमृतसर की फताहपुर जेल में कैद कैदी नव ने बताया कि बठिंडा जेल में कैदी लाडी डडू और मरिंडा ने वीडियो कॉल की और फिर काला, चंचल, घन्ना, वाहेगुरु, अक्षय आदि ने उस पर हमला किया। नव के रिश्तेदार लवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि उनके वारिस पर जेल में हमला हुआ है और वो गंभीर रूप से घायल है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वो गुरु नानक देव अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर नव को होश आने के बाद उसने बताया कि लाडी डडू ने उन पर हमला किया है। लवप्रीत के मुताबिक आरोपी उसे जेल के अंदर नशा बेचने के लिए कहते थे लेकिन वो मना करता था इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। मामले के बारे में फिलहाल थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और वेरिफाई किया जाएगा कि हमला क्यों और कैसे किया गया। जेल के अंदर हथियारों की बात पर पुलिस का कहना है कि वो जेल प्रशासन का मामला है वहीं इस बारे में जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here