Home Punjab>Muktsar पंजाबः इस इलाके में चली गोली, 28 वर्षीय नौजवान की मौ+त 

पंजाबः इस इलाके में चली गोली, 28 वर्षीय नौजवान की मौ+त 

0

श्रीमुक्तसर साहिबः लांबी के तपाखेड़ा गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह सहगल के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी कोमल और डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद जहां परिवार में मातम छा गया, वहीं इलाके में शोक की लहर है। उधर, लंबी पुलिस ने मामले को लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here