Home Breaking News CM की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

CM की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

0

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी सीएम ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट के जरिए दी। 

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था, जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने बताया कि वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here