Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

0

तरनतारन : हलका खेमकरण में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान खेतों से हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार पाकिस्तान की अवैध गतिविधियों को नाकाम किया जा रहा है।

इसी कड़ी के तहत आज सुबह बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान गांव के कालिया सकतरां के खेतों से एक पैकेट हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का वजन 505 ग्राम था। इसे कब्जे में लेने के बाद वल्टोहा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज कर ली गई है और असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here