जालंधर, ENS: बाबा खेल के नजदीक गौतम नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 9 वीं कक्षा में पढ़ती 16 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान खुशी पुत्री अतुल राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।