Home Punjab>Ludhiana पंजाबः टोल प्लाजा के पास डटे ट्रक ड्राइवर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

पंजाबः टोल प्लाजा के पास डटे ट्रक ड्राइवर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

0

लुधियानाः जालंधर में कुछ दिन पहले आल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन की 5 मजदूर जत्थेबंदियों ने आज नेशनल हाईवे को दोनों ओर से बंद करने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज लाडोवाल टोल प्लाजा के किनारे दरिया बिछाकर यूनियन बैठ गई है। बताया जा रहा है कि जहां उनकी प्रशासन के साथ एक बजे मीटिंग रखी गई है। ऐसे में अगर मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकलता तो ट्रक यूनियन का कहना है कि वह हाईवे को दोनों ओर से बंद कर देंगे। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा हाईवे बंद करने के मामले में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लाडोवाल टोल के पास लगा दी गई है। 

हालांकि इस मामले को लेकर ट्रक यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हैप्पी संधू का कहना है कि सरकार केवल बैठकें कर समय बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हैपी संधू ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पिछले दो माह में सरकार के साथ उनकी मीटिंगे हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से सरकार ने उनके साथ 1 बजे को मीटिंग रखी है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए रमेश सहोता ने बताया कि उनकी लेबर पॉलिसी को लेकर मुख्य मांगे है। उन्होंने कहा कि लेबर को उनके काम का सीधा भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें टेंडर कारक उन्हें बड़े स्तर पर लूट रहे है। उनका कहना है कि टेंडर कारक सरकार से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें कम दाम दे रहे है। ऐसे में रमेश का कहना है कि अगर काम लेबर ने करना है तो साफ-सफाई हमने करने है तो ऐसे में सरकार द्वारा क्यों नहीं उन्हें सीधा भुगतान दिया जाता। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here