Home Punjab>Patiala पंजाबः आज मीट की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

पंजाबः आज मीट की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

0

होशियारपुरः महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में 7 मार्च यानी आज निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मार्गों पर मांस की दुकानें, बूचड़खाने बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि उत्सव कमेटी के संबंध में 7 मार्च को दोपहर 2 बजे शिव मंदिर, जेजों दी बावली, भवानी नगर, भरवाईं रोड होशियारपुर से आसपास के गांवों व शहरों के सभी मंदिरों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में समिति ने उक्त मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here