Home Himachal बंगाणाः मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड

बंगाणाः मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड

0
ऊना/सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बंगाणा की मानसी राणा को हिमालय जनकल्याण समिति बद्दी ने सम्मानित किया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल के कोने कोने से प्रतिभाशाली महिलाओं को बुलाया गया था। स्काउट एंड गाइड, थ्रो बाल, शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देने के लिए बंगाणा की मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड दिया गया।


कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रो. बिंदू शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। हिमालय जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल के अलावा इस कार्यक्रम में बिरला टैक्सटाइल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, पहाड़ी नेता मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष रशेण राणा व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here