Home Himachal बाइक को टक्कर मारकर ट्रक सवार फरार

बाइक को टक्कर मारकर ट्रक सवार फरार

0
ऊना/ सुशील पंडित : भदसाली गांव में जेजों मोड़ पर वीरवार को हुए सड़क हादसे में ट्रक सवार अभी भी फरार है। हरोली थाने में शिकायत देने वाली भदसाली गांव की शीतल देवी पुत्री कमलजीत का दावा है कि वीरवार को जब वह जेजों मोड़ पर मौजूद थी तब एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड पर चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर गया जिसे काफी चोटें भी आई हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187  के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here