Home Haryana मां के सामने कारोबारी बेटे की गोलियां मारकर हत्या, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी, CCTV में दिखा मंजर

मां के सामने कारोबारी बेटे की गोलियां मारकर हत्या, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी, CCTV में दिखा मंजर

0

रोहतक : गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी सचिन गोदा का रोहतक के लखन माजरा के होटल में 29 फरवरी को मर्डर कर दिया गया था। उन्हें गोलियां मारकर हत्या की थी। गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर सचिन के मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। रोहित गोदारा नामक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या करने की बात कबूली थी। अब गुरुग्राम स्क्रैप व्यापारी सचिन के मर्डर का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि सचिन अपनी काली गाड़ी की तरफ बढ़ रहे हैं।

इसी दौरान हमलावार सफेद गाड़ी में सवार होकर आते हैं। इसके बाद जैसे ही सचिन गाड़ी में बैठते हैं, हमलावर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं। ये देखकर सचिन की मां भी बदमाशों की तरफ भागती है और चिल्लाती हैं। यही नहीं 2छोटे-छोटे बच्चों को भी सीसीटीवी में देखा जा सकता है, जो सचिन के बच्चे हैं। उनको बचाने के लिए होटल के अंदर ले जाया जाता है। वहीं हमलावर पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस घटना के गैंगवार से जुड़ते ही पुलिस ने भी चुप्पी साथ ली थी।

पुलिस की ओर से मर्डर के इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि गुरुग्राम के रहने वाले स्क्रैप व्यापारी सचिन गोदा 29 फरवरी को अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित संगरूर जा रहे थे। इस दौरान सचिन गोदा रात करीब 11 बजे रोहतक के लखनमाजरा के होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद वह गाड़ी में बैठे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here