Home Punjab>Rupnagar पंजाबः दर्दनाक हादसाः वीडियो देखते समय मोबाइल की फटी बैटरी, 3 वर्षीय बच्ची झुलसी

पंजाबः दर्दनाक हादसाः वीडियो देखते समय मोबाइल की फटी बैटरी, 3 वर्षीय बच्ची झुलसी

0

गुरदासपुर: गांव हरदोबथवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वीडियो देखते समय 3 साल की बच्ची के हाथ में मोबाइल की बैटरी फट गई। इस घटना में बच्ची झुलस गई। बच्ची की पहचान डिवियन के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मां सपना ने बताया कि उसकी बेटी टच फोन पर वीडियो देख रही थी। इस दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई। हादसे में लड़की के पैर जल गए। जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्ची का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here