Home Breaking News अज्ञात वाहन ने छात्रा को कुचला, जाने मामला

अज्ञात वाहन ने छात्रा को कुचला, जाने मामला

0

गन्नौर : बीबीए की छात्रा की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पानीपत से आखों की जांच करवाकर वापस लौट रही छात्रा की जीटी रोड पर जैन काॅलेज के पास हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छात्रा की मां व भाई भी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया।

बिहार के सिवान जिले के गांव बड़का माझा फिलहाल निवासी बीएसटी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय पिंकी मुरथल आईआईटीएम में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिंकी अपने भाई साहिल व मां संगीता के साथ अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए बाइक पर गई थी। वापसी में जब वह गन्नौर जी टी रोड पर जैन कालेज के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक पिंकी के भाई साहिल व मां संगीता सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने पिंकी को कुचल दिया। जिससे वह घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। बड़ी थाना पुलिस ने पिंकी के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here