Home Entertainment बिग बॉस के विनर का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, जाने मामला

बिग बॉस के विनर का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, जाने मामला

0

मुंबई : बिग बॉस 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अपने फैंस के टच में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। हाल ही में एमसी स्टैन का यूट्यूब अकाउंट हैक हो गया। रैपर ने इंस्टाग्राम पर फैंस को इसकी जानकारी दी ताकि फैंस को अलर्ट कर सके।एमसी स्टैन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- फैंस किसी ने मेरा यूट्यूब अकाउंट हैक कर लिया है और मुझे नहीं पता कि सीन क्या है, सब्र करो थोड़ा।

इसके बाद एमसी स्टैन ने एक और स्टोरी शेयर की जिसमें, उनके यूट्यब वीडियो पर QR कोड शो हो रहा है। एमसी स्टैन ने लिखा- QR कोड स्कैन मत करना और कौनसी लिंक पर जाना मत क्लिक करना, कुछ भी हो स्कैम हो सकता है। पब्लिक किसी लिंक पर क्लिक मत करना। एमसी स्टैन की बात करें तो वो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर उनके 11 मिलियन फॉलोअर्स है। बिग बॉस 16 में भी उन्हें फैंस का पूरा सपोर्ट मिला था। फैंस ने उन्हें भर-भरकर वोट्स किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here