Home Punjab>Amritsar जालंधरः CREATIVE EDGE FACTORY से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधरः CREATIVE EDGE FACTORY से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: थाना मंड चौकी के अंतर्गत आते वरियाणा काम्प्लेक्स में स्थित क्रिएटिव एज फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार चोर 4 लाख की नगदी सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित फैक्टरी मालिक की शिकायत के बाद मंड चौकी की पुलिस जांच में जुट गई है। फैक्टरी मालिक केशव नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे अपनी फैक्ट्री से घर चल गया था।

पीड़ित ने बताया कि आज सुबह 9 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने उसे फैक्ट्री में हुई चोरी के बारे में बताया तो वह तुरंत जब फैक्टरी में पहुंचा। इस दौरान उन्होंने देखा कि फैक्ट्री के कैश काउंटर के अंदर पड़े 4 लाख रुपये और मशीनों के दो हेडर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने से पता चला कि चोर दो चोर बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री के पास आकर रुके। जिसके बाद एक व्यक्ति दीवार फांदकर फैक्ट्री के अंदर घुसा और उसका साथी बाहर आने जाने वालों पर निगरानी रखता रहा। फैक्ट्री के अंदर घुसा चोर चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बाहर निकला और दोनों साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here