Home Mohali पंजाबः इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, 2 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, 2 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौ+त, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः पंजाब  के जिला फिरोजपुर में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। बेशक पुलिस प्रशासन नशे पर नकेल कसने की बात कर रहा है।  लेकिन नशा अब भी घरों में सरेआम बिक रहा है ताजा मामला फिरोजपुर की गोलबाग बस्ती से सामने आया है। जहां एक 19 साल के युवक की मौत हो गई है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार की मांग है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। जिसके चलते दिन-ब-दिन युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।  इसी के चलते आज उनके जवान बेटे की नशे की लत के कारण मौत हो गई है।  बता दें कि मृतक युवक की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह इस बारे में बात करता रहा कि उसे किसने नशीला पदार्थ दिया।  फिलहाल परिवार की मांग है कि उनकी बस्ती में नशे पर रोक लगाई जाए ताकि किसी और का घर उनकी तरह बर्बाद न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here