Home Punjab>Ludhiana पंजाबः शराब ठेके में घुसी पुलिस कर्मियों की बस, कई घायल, देखें वीडियो

पंजाबः शराब ठेके में घुसी पुलिस कर्मियों की बस, कई घायल, देखें वीडियो

0

लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक पंजाब पुलिस की बस के हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बस की ब्रेक फेल होने से बस बेकाबू हो गई और पास में स्थित शराब के ठेके से टकरा गई। इस हादसे में शराब ठेके का शटर टूट गया।बता दें कि हादसा देर रात हुआ है। इस दौरान बस में 13 से अधिक पुलिस कर्मी सवार थे। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मियों को मामूली चोट लगी है। हादसे की सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेने के साथ ही घायल पुलिस कर्मियों की मरहम-पट्‌टी कराई।

थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ धर्मपाल चौधरी ने कहा कि हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस कर्मचारी चंडीगढ़ से फिरोजपुर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बस स्टैंड वाला पुल उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस कारण यह हादसा हुआ है। बता दें कि इस हादसे में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी बस का अगला हिस्सा टूट गया। ठेका संचालक ने देर रात शटर रिपेयर करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here