Home Punjab>Amritsar जालंधरः कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, देखें Live

जालंधरः कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, देखें Live

0

जालंधर, ENS:  कांग्रेस द्वारा आज आप सरकार के खिलाफ कांग्रेस भवन से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिला प्रधान व सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक रहे राजिंदर बेरी का कहना है कि पार्टी द्वारा उक्त जगह पर सरकार का वह पुतला फूंकेंगे।

पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि पिछले काफी समय से लोगों को आरटीओ संबंधित कामों में काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। जिसके चलते ये प्रदर्शन कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया जाना है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्री परिवहन विभाग में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। शहर के सैकड़ों लोगों की फाइलें पास होने के लिए अटकी हुई हैं। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेसी नेता बेरी के पास काफी शिकायतें आई थीं। जिसके चलते आज कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here