Home Haryana हमलावरों ने तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

हमलावरों ने तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

0

चंडीगढ़ : रामदरबार के फेज 2 में आज एक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। हमले और आग की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पार्टी के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी हैं। घटना 11 बजे की है।

जब पीड़ित गुरुदेव अपनी पत्नी को इंदिरा कॉलोनी में छोड़कर घर आ रहा था कि अचानक 3-4 हमलावर आकर पहले तो उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी PB01E0150 का शीशा तोड़ने के बाद उसको गाड़ी से निकाल कर डंडे, पत्थर और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद उसकी गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। इस हमले में गुरुदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

हमले की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित गुरुदेव को इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद जख्मी गुरुदेव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने इस हमले की शिकायत सेक्टर 31 थाना पुलिस को दी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वही पुलिस ने वारदात वाली जगह से सीसीटीवी को भी अपने कब्जे में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here