Home Himachal महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा परिसर सौंदर्यीकरण शिविर का आयोजन

महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा परिसर सौंदर्यीकरण शिविर का आयोजन

0
ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई ने एक दिवसीय परिसर सौंदर्यीकरण शिविर का आयोजन किया। इसके अंतर्गत, एक पुष्प वाटिका का भी निर्माण किया गया। प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने उस वाटिका का पुष्पियकरण किया। यह जानकारी रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बी. बी. ए. ब्लॉक के पास की जगह को साफ करके वहाँ रोवर रेंजर ने पुष्प वाटिका को तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न पौधे लगाए गए हैं। प्राचार्या महोदय ने बच्चों को इस वाटिका की देखभाल के लिए प्रेरित किया और रोवर रेंजर यूनिट को बधाई भी दी। इस अवसर पर रेंजर लीडर डॉ. रंजू बनोता और लगभग 40 रोवर रेंजर छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here