Home Punjab>Patiala होशियारपुरः कांग्रेस को बड़ा झटका, यह नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

होशियारपुरः कांग्रेस को बड़ा झटका, यह नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

0

होशियारपुरः लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रमुख कांग्रेस नेता और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान जिला परिषद सदस्य चौधरी पवन कटारिया ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। पवन कटारियां कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो हए।पवन कटारिया का पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति विशेष लगाव है और वे आम आदमी पार्टी से जुड़कर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता पवन कटारिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस मौके पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया, विधायक करमबीर सिंह घुम्मन, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक जीवन सिंह संघोवाल, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, विधायक रूपिंदर सिंह, विधायक हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद रहे।

वहीं आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पवन कटारिया ने कहा कि वह पंजाब में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण द्वारा जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here