Home Punjab>Amritsar जालंधरः 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

जालंधरः 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

0

जालंधर, ENS: थाना सदर के अंतर्गत आते गांव ईस्सरपुर में 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है उसके परिवार के सदस्यों के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव ईस्सपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

जिसके बाद वह पुलिस टीम के सहित मौके पर पहुंचे और युवती शव फंदे से लटक रहा था, जिसे उनकी टीम ने  नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने युवती 12वीं के पेपर दे रही थीऔर पढ़ाई को लेकर परेशान चल रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी, जिसके बारे में उसने किसी को नहीं बताया और यह खौफनाक कदम उठा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here