नवांशहरः दिल्ली एयरपोर्ट जा रही गाड़ी आज नवांशहर के पास लंगरोड़ा गांव के पास पलट गई। हादसे में यात्री का बच्चा बाल-बाल बच गया। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी दिल्ली जा रही थी। इस दौरान गाड़ी जब लंगरोड़ा गांव के पास पहुंची तो एक एक्टिवा सवार व्यक्ति अचानक गाड़ी के सामने आ गया। इस दौरान उसे बचाने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि जानमाल का नुकसान होने से बच गया।