Home Punjab>Patiala पंजाबः दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट, नकदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

पंजाबः दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट, नकदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

0

टांडा उड़मुड़ : गिल गांव मोड़ के पास आज दोपहर तीन अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की और नकदी और सोने के गहने लूट फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है, जब नंबरदार ओंकार सिंह पुत्र जसवंत सिंह परिवार के सदस्य शादी समारोह में भाग लेने गए थे और घर में उनकी बहू सुखविंदर कौर पत्नी अमरीक सिंह और प्रवासी मजदूर गज्जन सिंह मौजूद थे। 

इसी बीच दो पुरुष और एक महिला घर पर आये और उन्होंने गज्जन सिंह से कहा कि उनके खेतों में आवारा पशु हैं। जब वह खेतों में गया तो बाद में उक्त लोग घर में घुस आए और सुखविंदर कौर से मारपीट कर घर में रखे करीब 20 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। जब गज्जन सिंह घर लौटा तो सुखविंदर कौर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने शादी समारोह में शामिल हुए परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमण कुमार ने जांच शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here