Home Himachal रामपुरः स्कूटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

रामपुरः स्कूटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना से सटे रामपुर गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में ऊना के वाल्मिकी मुहल्ला वासी कमलदेव पुत्र चरंजी लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवर को मोटरसाइकिल पर सवार राम किशन नाम का व्यक्ति रामपुर-हरोली चौक पर सड़क पार कर रहा था। उसी समय झलेड़ा के रहने वाले अनुज कुमार पुत्र सुरजीत सिंह ने रामकिशन की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से घायल रामकिशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने आरोपी अनुज के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here