Home Breaking News गरीबी का बोझ उठाते अनाज के नीचे दबी महिला, देखें वीडियो

गरीबी का बोझ उठाते अनाज के नीचे दबी महिला, देखें वीडियो

0

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक महिला के ऊपर अनाज की बोरियां गिर गईं और वह उनके नीचे फंस गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह फर्श साफ कर रही थी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। जानकारी के मुताबिक यह घटना इस हफ्ते के शुरुआत में उस वक्त हुई जब महिला वाशी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के एक बाजार में फर्श की सफाई कर रही थी।

हालांकि जल्द ही उसके नजदीक काम कर रहे एक शख्स ने महिला की जान बचा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला फर्श की सफाई कर रही थी और तभी उस पर अचानक से 30-40 अनाज के बोरे गिर जाते है। वह एकदम से मदद के लिए चिल्लाती है और तभी पास में काम कर रहा एक शख्स मदद के लिए आता है और उसको एक मिनट के अंदर ही अनाज के बोरों के नीचे से बाहर निकाल लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here