Home Punjab>Patiala पंजाब : रेड करने गई पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, एक की मौत 

पंजाब : रेड करने गई पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, एक की मौत 

0

होशियारपुर : मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है। मुकेरियां में सी.आई.ए. टीम पर फायरिंग हुई है। हमलेदौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली सीने में लगी है। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि होशियारपुर की सी.आई.ए. टीम मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में रेड करने गई थी। नाजायज हथियारों को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस राणा मंसूरपुरिया को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ पर हमला किया गया। पुलिस पर फायरिंग की गई और एक गोली पुलिस कर्मी को लगी जिसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here