Home Himachal अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से मिला लठियानी मंदली पुल का तोहफा

अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से मिला लठियानी मंदली पुल का तोहफा

0

भाजपा ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

ऊना/सुशील पंडित:भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुटलैहड़ में जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे। अभियान की शुरुआत कुटलैहड़ की ढयुग्ली पंचायत के कोहड़रा गांव से हुई। वहां से कार्यकर्ता बुधान गांव होते हुए लठियानी पहुंचे।

अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंवर ने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। इस बार हम 400 से अधिक सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की मेहनत और अथक प्रयास के कारण ही कुटलैहड़ को मंदली से लठियाणी पुल मिल पा रहा है।

यदि हमीरपुर में किसी दूसरी पार्टी का सांसद होता तो इस पुल के लिए हमें न जाने कितने दशकों का इंतजार करना पड़ता। उन्होंने कहा कि 871 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास हो चुका है। अब जल्द इसका कार्य पूरा होगा और दो क्षेत्रों के लोग आपस में मिल पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here