ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने रविवार को ऊना के एमसी पार्क में नमो टी स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर ने जनता से दान भी मांगा। मौके पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, बलबीर बग्गा, प्रवक्ता विनय शर्मा, अंतरिक्ष शर्मा,महामंत्री सतवंत सिंह, रूपिंदर डेहल, विशाल भाटिया, विकी सैनी, राकेश गुलेरिया, रोहित रॉय, विकास पूरी, रजत सिंह रज्जी, अनीश ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।