Home Punjab>Amritsar जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: थाना पतारा की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लक्की निवासी चांदपुर थाना पतारा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI जीवन कुमार को तमन्ना पत्नी सुखविंदर सिंह ने निवासी चांदपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। वह अपनी बेटी की दवाई लेने गई तो उनकी गैर मौजूदगी में लक्की निवासी चांदपुर घर से सिलेंडर चोरी कर ले गया। जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई जीवन कुमार ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया हुआ सिलेंडर बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here