Home Mohali पंजाब: शराब पीने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई गुंडागर्दी, देखें वीडियो 

पंजाब: शराब पीने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई गुंडागर्दी, देखें वीडियो 

0

फिरोजपुर: पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। आए दिन लड़ाई- झगड़े के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजुपर से सामने आया है। जहां गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर 2 पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के कुछ लड़के उनके लड़के के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए और फर्नीचर तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रमुख जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here