Home Breaking News पूर्व IPS अधिकारी  बीजेपी में शामिल

पूर्व IPS अधिकारी  बीजेपी में शामिल

0

नई दिल्ली: पूर्व आईपीएस अधिकारी वी जे चंद्रन रविवार को पुडुचेरी के पार्टी अध्यक्ष एस सेल्वगणपति और गृह मंत्री ए नमस्सिवयम की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये.चंद्रन पिछले साल 31 मई को पुडुचेरी के पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘पुडुचेरी में 19 अप्रैल को होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है.’

वी जे चंद्रन ने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकता देशभक्ति के साथ-साथ राष्ट्र सेवा भी है जो उन्हें काफी आकर्षित करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सेवा करने और देशभक्ति को बढ़ावा देने के इच्छुक सभी लोगों को अवसर प्रदान करती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here