Home Punjab>Raikot पंजाब: माल पटवारी रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू , देखे वीडियो 

पंजाब: माल पटवारी रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू , देखे वीडियो 

0

बठिंडा: जिले के फूल में तैनात माल पटवारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव पिठो निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर बलजीत सिंह माल पटवारी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। 

प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया था कि उक्त पटवारी ने उसकी पैतृक भूमि का ‘विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसका सौदा 6,000 रुपये में तय हुआ। उक्त पटवारी पहले ही 2,000 रुपये ले चुका था और 4,000 रुपये की मांग कर रहा था। 

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here