Home Health फगवाड़ा : चोर बेखौफ होकर दे रहे हैं चोरी को अंजाम, देखे cctv

फगवाड़ा : चोर बेखौफ होकर दे रहे हैं चोरी को अंजाम, देखे cctv

0

फगवाड़ा (राजेश कुमार): शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं। चोर आए दिन शहर मे चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर रोड से सामने आया है। जहा कमल करियाना स्टोर नाम की दुकान पर दिन में ही चोरो ने दो घी और दो तेल के टीन पर अपना हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक कमल ने बताया कि दोपहर 12:00 के करीब दोनों नौजवान उनकी दुकान पर आए। जब वह दुकान में ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इतने में एक नौजवान उनकी दुकान से दो टीन घी के और दो टीन तेल लेकर चले गया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के मालिक ने इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here