Home Punjab>Amritsar जालंधर :  इन नेताओं से फोटो खिंचवा कर करीबी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

जालंधर :  इन नेताओं से फोटो खिंचवा कर करीबी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने वाले शातिर भगोड़े  ट्रैवल एजेंट को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस बीरवार सुबह गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती बावाखेल के एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि साल 2022 में दर्ज हुई धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी मनदीप सिंह पुत्र सतबीर सिंह निवासी कच्चा को बस्ती बावाखेल जिसे माननीय अदालत ने साल 2023 में इस मामले में भगोड़ा करार दे दिया था।

यह आरोपी अपने घर में आया हुआ है ऐसे में पुलिस टीम छापामारी कर तो वह पुलिस के हाथ लग सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापामारी करते हुए उसे काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बस्ती बावाखेल में मुकदमा नंबर 197 दिनांक 15 अक्टूबर 2022 अपराध धारा 420 के तहत दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी मनदीप सिंह अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल और विक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ फोटो खिंचवाने के बाद उनको अपना करीबी बताता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here