Home Punjab>Amritsar जालंधर : 2 गुटों में सरेआम चले तेजधार हथियार, कई घायल

जालंधर : 2 गुटों में सरेआम चले तेजधार हथियार, कई घायल

0

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप एरिया के टाहली वाला चौक  से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार 2 गुटों में हुए विवाद में सरेआम तेजधार हथियार चलें। इस घटना में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक की हालात बेहद गंभीर बताई गई है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

बताया जा रहा है विवाद में से एक पक्ष मंगू बस्ती तथा दूसरे गुट के युवक अवतार नगर के रहने वाले हैं। सरेआम हुई तलवारबाजी से ईलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here