Home Himachal>Baddi पंजाब : लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, फौजी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पंजाब : लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, फौजी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

0

अमृतसर : ब्यास थाने में मौजूदा फौजी द्वारा एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। वहीं बच्ची के पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बेटी घर पर अकेली रहती थी और हम सभी लोग काम पर जाते है। हम लोग गरीब परिवार से हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है।

उन्होंने बताया कि सेना में प्रवीण सिंह नाम का जवान छुट्टी पर आया था और उसने हमारी लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत हमने ब्यास थाने में की। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। लेकिन सिपाही फिर से छुट्टी लेकर हमारे घर आया और लड़की को धमकाया और जान से मारने और घर से उठा ले जाने की धमकी दी। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते है।

ब्यास थाने के पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें पीड़ित राजविंदर कोर की ओर से शिकायत मिली है। यह मामला पुरानी रंजिश का है और इसका मामला भी कोर्ट में चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही फिर से छुट्टी पर आए और लड़की के घर गए और उसे धमकाया और जान से मार दिया। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हम जांच कर रहे है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here