Home Himachal>Baddi पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! कुत्ते के साथ कुकर्म के आरोप में व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! कुत्ते के साथ कुकर्म के आरोप में व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

0

अमृतसरः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशेड़ी युवक द्वारा कुत्ते के बच्चे के साथ गलत काम करने के आरोप में पुलिस ने युवक को काबू कर लिया है। इस मौके पर लोगों द्वारा चाइल्ड एनिमल एनजीओ के संगठन के नेताओं को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक को काबू कर लिया है। पुलिस ने कहा कि युवक को थाने ले जाया जा रहा है। इस मौके पर चाइल्ड एनिमल एनजीओ संस्था के नेता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली कि तार पुल के पास एक नशेड़ी युवक एक पिल्ले के साथ गलत काम कर रहा है।

जिसके बाद वह मौके पर जांच के लिए पहुंचे। उनका आरोप है कि नशेड़ी युवक द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। युवक द्वारा उनके संगठन के नेताओं को धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि वह कौन है और न ही उसकी कोई पहचान का पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीता रहा है, जिसके कारण गलत काम कर रहा है। अब देखना है कि पुलिस किस धारा में केस दर्ज करेगी।

मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम वहां से गुजर रहे थे और हमने देखा कि यह युवक पेड़ के नीचे एक पिल्ले को लेकर जा रहा था और कपड़े उतार रहा था। जिसके बाद उन्होंने युवक को एनजीओ के हवाले कर दिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक नशेड़ी युवक कुत्ते के बच्चे के साथ गलत काम कर रहा है। पुलिस ने कहाकि युवक को काबू करके थाने ले जाया जा रहा है। युवक के खिलाफ बनती धारा के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here