Home Health फगवाड़ा : लोगों ने SP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ा : लोगों ने SP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा : होशियारपुर रोड पर गांव जगजीतपुर के निकट एक जेसीबी मशीन व मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई थी। जेसीबी चालक व उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर मोहल्ला गोविंदपुर के वासियों ने फगवाड़ा एसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल पूर्व परिषद रवि कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जेसीबी के साथ टक्कर में मोहल्ले के 3 युवकों की मौत हो गई थी।

उक्त मामले में पुलिस द्वारा जेसीबी के ड्राइवर व मालिक को गिरफ्तार नही किया। जिसके चलते उन्हें मजबूरन रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वही उन्होंने कहा कि शहर में बिना नंबर के जेसीबी घूम रही थी। लेकिन फगवाड़ा पुलिस द्वारा उक्त जेसीबी चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनके साथियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है। डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने रोष प्रदर्शन में शामिल लोगों को विश्वास दिलवाया है कि वह उक्त मामले में बनती कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here