Home Punjab>Fazilka अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे CM भगवंत मान, देखें वीडियो

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे CM भगवंत मान, देखें वीडियो

0

चंडीगढ़ः  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मामले में देर रात प्रवर्तन निदेशालय ईडी की तरफ से गिरफ्तार किया गया। वहीं आप पार्टी में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर आप पार्टी द्वारा नारेबाजी की जा रही है। आप पार्टी पंजाब और दिल्ली में यह प्रदर्शन कर रही है। वहीं पंजाब के 2 मंत्रियों को पुलिस ने दिल्ली में हिरासत में ले लिया है।

दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत दिल्ली के लिए सुबह रवाना हो गए थे। वहीं अब वह अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए है, जहां वह अब अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे। खबर है कि दोपहर 2 बजे सीएम मान प्रेस काफ्रेंस करेंगे। बता दें कि इससे पहेल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्वीट कर केजरीवाल का समर्थन किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा,” अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे… अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं…” इंकलाब जिंदाबाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here