Home Himachal अम्बः युवक के साथ मारपीट

अम्बः युवक के साथ मारपीट

0
ऊना/सुशील पंडित : अपने दोस्त को अम्ब तहसील के थड़ा गांव में छोड़ने जा रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस को दी शिकायत में ओयल गांव के संजय कुमार पुत्र राम शर्मा ने कहा है कि उसका बेटा अपनी गाड़ी में अपने दोस्त को थड़ा गांव में छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना 20 मार्च की है। रास्ते में कुठियाड़ी गांव के दीपक कुमार और रीना देवी ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here