Home Himachal अम्बः चिट्टे सहित अमृतसर का व्यक्ति गिरफ्तार

अम्बः चिट्टे सहित अमृतसर का व्यक्ति गिरफ्तार

0
ऊना/सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने वीरवार को अमृतसर के एक और व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा है। इससे पहले पंजाब के अमृतसर जिले के ही दो लोगों को 100 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। अब जो मामला सामने आया है उसमें जिला अमृतसर की अजनाला तहसील के 38 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुत्र जागीर सिंह को 8.50 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शक के आधार पर इस व्यक्ति की जब तालाशी ली गई तो चिट्टे के साथ 19050 रूपए भी बरामद हुए। पुलिस ने अम्ब थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 31.61.85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here